Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी में हाजियों की बदइंतजामी पर AAP का विरोध:खराब सुविधाओं, अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सऊदी अरब में भारतीय हाजियों के साथ बदइंतज़ामी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और हज कमेटी ऑफ इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला ने मक्का के अज़ीज़िया क्षेत्र स्थित “आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल” की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रामपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई हाजियों ने वीडियो जारी कर हज कमेटी के इंतज़ामों की पोल खोली है। वायरल वीडियो में कमरों में अत्यधिक भीड़, गंदगी, खराब वॉशरूम और लिफ्ट बंद होने जैसी समस्याएं दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि एक कमरे में 8 से 16 लोगों तक को ठहराया जा रहा है, जबकि 16 लोगों पर केवल एक वॉशरूम उपलब्ध है। कई कमरों में वॉशरूम का गंदा पानी अंदर तक भरा दिखाई दे रहा है। आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि लगभग चार लाख रुपये लेने के बावजूद भारतीय हाजियों को बदतर सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने इसे “नाकाबिले बर्दाश्त” बताते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया से तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं, रामपुर में प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला ने हज कमेटी चेयरमैन को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। पत्र में कहा गया है कि परिवारों को अलग-अलग ठहराया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। व्यस्थाएं सुधारने की मांग आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि संबंधित हॉस्टल और एजेंसियों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी ने भारतीय हाजियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और मानक अनुरूप व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने को कहा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो मामला राष्ट्रीय स्तर पर जोरशोर से उठाया जाएगा। रामपुर के हाजियों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उन्होंने होटल मैनेजमेंट की बदइंतज़ामी पर अपनी बात रखी। एक हाजी ने कहा कि उन्हें या तो उचित होटल दिया जाए या उनके पासपोर्ट वापस किए जाएं ताकि वे वहां से जा सकें। उन्होंने बिल्डिंग में रहने से इनकार किया। एक अन्य हाजी ने शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी असंतोष व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राचीन किले में अवैध कब्जाधारियों ने तोड़े मकान:ढाई बीघा भूमि पर 32 लोगों का कब्जा, प्रशासन का तीन दिन का अल्टीमेटम
    Next Article
    इटावा रिकॉर्ड रूम में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सरकारी रिकॉर्ड, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर हो गए थे राख, 4 महीने से फरार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment