Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा रिकॉर्ड रूम में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सरकारी रिकॉर्ड, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर हो गए थे राख, 4 महीने से फरार था

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिसंबर 2025 में निचली गंगा नहर स्थित रिकॉर्ड रूम में आगजनी करने वाले मुख्य आरोपी भरत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कई महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए थे। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसे अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभिसूचना के आधार पर पकड़ लिया है। दिसंबर 2025 में निचली गंगा नहर के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आग सामान्य नहीं थी बल्कि जानबूझकर लगाई गई थी। इस आगजनी में कई महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड, कंप्यूटर सिस्टम और कार्यालय का फर्नीचर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया था, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ा। आगजनी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान भरत कुमार का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार पुलिस को सटीक सूचना मिली, और जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देशन में चला अभियान पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक कण्व मिश्रा और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई और लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में खुल सकते हैं नए राज केके मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आगजनी के पीछे की पूरी घटना की जानकारी में जुटी हुई है ताकि इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी में हाजियों की बदइंतजामी पर AAP का विरोध:खराब सुविधाओं, अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    दूल्हा नशे में साले को पीटा...दुल्हन शादी से की इनकार:इटावा में 11 लाख रुपए में तय हुई थी शादी, जयमाला के दौरान शुरू हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment