Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना:महिलाओं के साथ विश्वासघात का लगाया आरोप, बोले- आने वाले चुनाव में दिखेगा असर

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला जन आक्रोश अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला ने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए विधेयकों के विरोध को लेकर विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने इस मुद्दे को महिलाओं के अधिकार और भागीदारी से जुड़ा बताते हुए भाजपा की नीति स्पष्ट की। सांसद ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उनके अनुसार यह कदम इन दलों की महिला विरोधी सोच को सामने लाता है और यह दर्शाता है कि वे महिलाओं की भागीदारी के पक्ष में नहीं हैं। महिलाओं की भागीदारी को बताया स्वाभाविक अधिकार रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का अवसर देना है और इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संसद में संविधान 131वां संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा देश के लोकतांत्रिक ढांचे और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ा अहम विषय था। इस दौरान लिया गया रुख भविष्य की राजनीति और प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाला है। महिलाओं के हितों की अनदेखी का आरोप सांसद ने कहा कि विपक्ष ने केवल विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि देश की माताओं, बहनों और बेटियों के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष तकनीकी कारणों का हवाला देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वास्तविक मुद्दा महिलाओं के अधिकारों का है। चुनाव में दिखेगी महिलाओं की प्रतिक्रिया रवि किशन ने कहा कि इन विधेयकों में बाधा डालने वाले दलों को आगामी चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं का समर्थन ऐसे दलों को नहीं मिलेगा और इसका असर सीधे चुनाव परिणामों में दिखाई देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:महिलाओं ने 500 स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंके, 5 दिन की दुल्हन को मुखाग्नि दी; मंत्री राजभर बोले- हम दरी नहीं बिछाएंगे
    Next Article
    प्राचीन किले में अवैध कब्जाधारियों ने तोड़े मकान:ढाई बीघा भूमि पर 32 लोगों का कब्जा, प्रशासन का तीन दिन का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment