Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistani Netflix Series पर भारत में रोक की मांग का अहसान इकबाल ने किया विरोध

    8 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बुधवार को भारत में नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग का विरोध किया। उन्होंने इसे कला और संस्कृति को हथियार बनाने की कोशिश करार दिया। भारत में दो फिल्म संगठनों ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (एआईसीडब्ल्यूए) और ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने इस सीरीज का ट्रेलर जारी होने के बाद इसमें अभिनय कर रहे फवाद खान, सनम सईद और माहिरा खान को लेकर आपत्ति जताई।हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि चार दिसंबर को रिलीज होने वाली यह सीरीज भारत में भी प्रसारित होगी या केवल पाकिस्तान और अन्य देशों में उपलब्ध होगी। इन दोनों संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इकबाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल उठाया कि क्रिकेट मैच को राजनीतिक खतरे और टेलीविजन धारावाहिक को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा क्यों माना जाना चाहिए।उन्होंने लिखा, “पहले खेल को, फिर पानी को और अब कला एवं संस्कृति को हथियार बनाया जा रहा है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन नयी दिल्ली से पाकिस्तानी सामग्री पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। किसी क्रिकेट मैच को राजनीतिक खतरा और टेलीविजन धारावाहिक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय मानने के लिए इतनी असुरक्षा क्यों?भारत को परिपक्वता दिखानी चाहिए।” मंत्री ने कहा, “खिलाड़ियों को खेलने दें, पानी को बहने दें, कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने दें और दर्शकों को यह तय करने दें कि वे क्या देखना चाहते हैं।” उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ हैशटैग ‘ग्रोअपइंडिया’ भी लिखा। मंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज देश के ड्रामा जगत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ है। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोगों का समर्थन मिला।इन लोगों ने कला और मनोरंजन को राजनीति से अलग रखने की उनकी अपील का समर्थन किया। अभिनेत्री आयशा उमर ने कहा, “खिलाड़ियों को खेलने दें, पानी को बहने दें और कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने दें।” पाकिस्तान के लोकप्रिय टीवी एंकर और पत्रकार अजमल जामी ने भी मंत्री के विचारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “पहले खेल, फिर पानी और अब कला एवं संस्कृति पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है!पाकिस्तानी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग के पीछे कैसी असुरक्षा की भावना है? क्या क्रिकेट से डर है या टीवी धारावाहिकों से खतरा है? खिलाड़ियों को खेलने दें, कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने दें और दर्शकों को यह तय करने दें कि वे क्या देखना चाहते हैं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sheikh Hasina की वापसी से पहले Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात
    Next Article
    राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से कम:जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment