Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने दिखाई मानवता? Pakistan Navy ने अरब सागर में फंसे भारतीय पोत को दी आपात सहायता

    3 hours from now

    1

    0

    समुद्र की लहरों के बीच तनाव को किनारे रखकर मानवता की एक नई मिसाल देखने को मिली है। पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में तकनीकी खराबी के कारण फंसे एक भारतीय व्यापारिक पोत के चालक दल को महत्वपूर्ण मानवीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है। इस अभियान में पाकिस्तानी नौसेना के साथ पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। समाचारपत्र ‘डॉन’ ने सोमवार को प्रकाशित अपनी एक खबर में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बचाव और सहायता अभियान में नौसेना की सहायता पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने की।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Government Formation | बहुमत से 10 कदम दूर विजय की TVK, सरकार बनाने के लिए गवर्नर से मांगा समय  खबर में कहा गया कि मुंबई स्थित समुद्री बचाव एवं समन्वय केंद्र ने पाकिस्तानी प्राधिकारियों से संपर्क कर सहायता का अनुरोध किया था जिसके बाद चालक दल की सहायता के लिए अभियान शुरू किया गया। इस चालक दल में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि ओमान से भारत जा रहे एम.वी. गौतम नामक पोत के चालक दल ने तकनीकी खराबी की सूचना दी।इसे भी पढ़ें: 'गुंडे घुसे, मुझे पीटा', भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल खबर में कहा गया है कि फंसे हुए चालक दल को भोजन, चिकित्सा और तकनीकी सहित आपात सहायता प्रदान की गई। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नौसेना ने इस तरह का बचाव अभियान चलाया हो। पिछले महीने भी अरब सागर में संकट की सूचना मिलने के बाद, पाकिस्तानी नौसेना ने एक व्यापारिक पोत से विदेशी नागरिकों सहित चालक दल के 18 सदस्यों को सुरक्षित बचाया था। समुद्री कानून और मानवीय आधार पर किए गए इस बचाव कार्य की सराहना की जा रही है, क्योंकि यह समुद्र में सुरक्षा और सहयोग के अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को मजबूती प्रदान करता है।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Hormuz में जंग का बिगुल! Iran का UAE पर बड़ा हमला, America ने किया पलटवार
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को:नवनिर्वाचित विधायकों के साथ आज दिल्ली जाएंगे सुवेंदु; ममता की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment