Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vijay के ऑटो वाले ने किस बाहुबलि को पटखनी दी, एक फैन क्लब नेटवर्क के पॉवर की अनसुनी कहानी

    4 hours from now

    1

    0

    35 साल से एक नेता का अपनी सीट पर दबदबा कायम है। चुनाव आते रहते हैं। वो जीतता रहता है। फिर एक हीरो आता है और सारा गेम पलट जाता है। हीरो से इंस्पायर होकर एक ऑटो ड्राइवर चुनावी दंगल में उतरता है। इस बार जनादेश नेता को छोड़ इस ऑटो ड्राइवर के साथ आ खड़ा होता है। एक आम आदमी की यह जीत लोकतंत्र का जश्न बन जाती है। यह सुनने में किसी फिल्मी कहानी सा लग सकता है। मगर ये सोलह आने सच है। तमिलनाडु में जब डीएमके और एआईडीएमके जैसी पार्टियों के वोटों में सेंध लगती है तो चर्चा सिर्फ उन्हें हराने वाली पार्टी की नहीं होती। थलापति विजय की टीवीके ने रॉयपुरम सीट पर टिकट एक ऑटो ड्राइवर को दिया और वो ऑटो ड्राइवर अब खुद हीरो बन गया है। रॉयपुरम को एआईएडीएमके नेता जय कुमार का गढ़ माना जाता है। 1991 के बाद से पांच बार विधायक रह चुके जय कुमार के इस गढ़ में के विजय धामू ने सेंध लगा दी। धामू ने अपने खाते में 55,000 से ज्यादा वोट गिराए। जय कुमार इस बार दूसरे स्थान पर भी नहीं टिक सके। इसे भी पढ़ें: विजय का बहरूपिया, जिसने पलटा चुनाव, स्टालिन को हराने वाले शख्स की कहानीधामू और टीवीके प्रमुख विजय का साथ सिर्फ पार्टी और पॉलिटिक्स का नहीं रहा है। धामू विजय मक्कल अयक्कम का हिस्सा भी थे। यह एक्टर विजय का एक फैन क्लब नेटवर्क था। यह फैन क्लब लोगों के बीच विजय के फेवर में लहर तैयार करता रहा। धामू भी कहते हैं कि उन्हें एक नया चेहरा कहा जा सकता है लेकिन उनका काम नया नहीं है। कई साल की मेहनत है जिसके दम पर चुनावी नीव तैयार की गई। विजय को भी इस बात का अंदाजा है और यह दिखता है उनकी और धामू की इस तस्वीर में। दोनों जिस तरह गले मिल रहे हैं उससे पता लग रहा है कि ग्रास रूट लेवल पर विजय की लोकप्रियता कैसी रही है। विजय ने अपने चुनावी वादों में फोकस भी जमीनी स्तर के मुद्दों पर रखा था। कोस्टल एरियाज यानी ऐसे इलाके जहां मछुआरे समुदाय ज्यादा रहते हैं, वहां इश्यूज भी स्पेसिफिक होते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों से लेकर सोशल सिक्योरिटी का स्तर भी अलग होता है। विजय ने इन सब चीजों को ऐसे एड्रेस किया जिससे लोकल लेवल पर लोग उनसे ज्यादा जुड़ाव महसूस कर सके। शायद यही वजह थी कि धामू के साथ भी लोग खुद को देख सके। 46 साल के धामू महज आठवीं पास हैं। उनके पास 28 लाख के करीब संपत्ति है। ना बड़ा परिवार, ना पॉलिटिक्स से कनेक्शन, कोई देनदारी नहीं। वो खुद को एक आम सिंपल साधारण सा ऑटो ड्राइवर मानते हैं और कहते हैं कि ब्रांड तो विजय ही है। विजय के फिल्मों से भी धामू काफी इन्फ्लुएंस्ड रहे हैं। कैसे फिल्मों में हीरो आम आदमी के दर्द की आवाज बनता है। यह सब धामू को उम्मीद देता रहा है। धामू का वादा है कि वो एजुकेशन को सस्ता बनाएंगे।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में त्रिशंकु विधानसभा: सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK, सरकार बनाने के लिए इन 3 समीकरणों पर टिकी नज़रसूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात का समय मांगा है ताकि सरकार गठन पर चर्चा की जा सके। पार्टी ने शानदार शुरुआत करते हुए 108 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम रह गईं, जिसके चलते सरकार बनाने के लिए चुनाव के बाद गहन बातचीत शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि विजय नवनिर्वाचित विधायकों से मिलने के लिए सुबह 10 बजे टीवीके कार्यालय के लिए रवाना होंगे। सभी 234 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना पूरी होने के बाद, टीवीके ने 108 सीटें हासिल कीं। एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) 59 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) 47 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। छोटे दलों को मामूली सीटें मिलीं, जिनमें कांग्रेस को पांच और पट्टाली मक्कल काची को चार सीटें प्राप्त हुईं। मात्रा से कम रहने के बावजूद, टीवीके का मजबूत प्रदर्शन तमिलनाडु में एक बड़ी राजनीतिक सफलता है, जिससे विजय सरकार गठन के प्रयासों के केंद्र में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, टीवीके ने बहुमत के अंतर को पाटने के लिए संभावित सहयोगियों से संपर्क साधते हुए "प्लान बी" को सक्रिय कर दिया है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस और पीएमके टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, और दोनों दल बातचीत के तहत दो-दो मंत्री पद मांग रहे हैं। इस बीच, वामपंथी दल आंतरिक विचार-विमर्श कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mamata की हार पर जश्न क्यों? Rahul Gandhi ने Congress नेताओं को फटकारा, BJP पर साधा निशाना
    Next Article
    President Murmu से मिले Raghav Chadha, कहा- Punjab Govt बदला लेने के लिए कर रही एजेंसियों का इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment