Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    President Draupadi Murmu से मिले CM Bhagwant Mann, बोले- BJP में गए 7 AAP सांसदों की सदस्यता रद्द हो

    3 hours from now

    2

    0

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने खुद को अलग पार्टी बताकर भाजपा में विलय किया, वह संविधान का उल्लंघन है और असंवैधानिक है। हमने भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के उन राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। इसे भी पढ़ें: President Murmu से मिले Raghav Chadha, कहा- Punjab Govt बदला लेने के लिए कर रही एजेंसियों का इस्तेमालभगवंत मान ने कहा कि अगर हमारे दस में से सात सांसद एक साथ मिलकर किसी दूसरी पार्टी में विलय की घोषणा कर दें, तो ऐसा कोई कानून नहीं है। वे मनमानी नहीं कर सकते। देश कानून के अनुसार चलता है। अगर उन्हें आम आदमी पार्टी से इतनी ही नफरत थी, तो वे इस्तीफा दे देते। इस्तीफा देने के बाद वे कहीं से भी चुनाव जीत सकते थे। मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब में किस तरह लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। उनकी सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए...अगर वापस बुलाने का कोई प्रावधान नहीं है, तो संशोधन लाएं।  इसे भी पढ़ें: देश का Political Map बदला, West Bengal जीत की ओर रवानगी के साथ 21 राज्यों में NDA का परचम लहरायाये सांसद एक सप्ताह पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राष्ट्रपति भवन के पास रेल भवन में एकत्रित हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति पार्टी को न्याय दिलाएंगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक के दौरान मान और राष्ट्रपति ने पंजाब से आम आदमी पार्टी से छह सांसदों के दल-बदल पर ध्यान केंद्रित किया। मान ने मुर्मू से मुलाकात से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी है। आज, मैं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने और राष्ट्रपति के समक्ष राज्य की सशक्त आवाज उठाने के लिए रवाना हुआ हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mamata की हार का राजस्थान कनेक्शन क्या है? क्यों इस शख्स की हो रही हर जगह चर्चा
    Next Article
    Bengal Election Result: TMC कैबिनेट में सियासी भूचाल, CM Mamata समेत 22 मंत्री भी पराजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment