Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिपदे आमि ना येन करि भय...बंगाल में अपने डेब्यू शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी ने 9 मई का दिन ही क्यों चुना?

    4 hours from now

    1

    0

    "अपने शुभ कर्म पथ पर निर्भीक होकर आगे बढ़ो। सभी दुर्बलता और आशंकाएं समाप्त हो जायेंगी"। सितंबर का महीना साल 2021 जब अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्व मानव दर्शन से शुरुआत करते हुए चाणक्य की नीतियों के सहारे प्रासंगिकता की सीख देते हुए टैगोर की कविता से संबोधन का समापन किया। कट टू साल 2026 मार्च का महीना पश्चिम बंगाल में चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर थी। चुनावी प्रचार के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आए पीएम मोदी ने रविंद्र नाथ टेगौर की कविता  ‘बिपदे मोरे रक्षा कोरो, ये नहे मोर प्रार्थना, बिपदे आमि ना येन करि भय’ के साथ अपने भाषण को समाप्त करते हुए जनता से अपील की कि वे इस बार निर्भीक होकर परिवर्तन के लिए वोट करें। राजनीति में संकेतों का बड़ा ही महत्व है। उसी संकेत को आगे बढ़ाते हुए बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ आहगे बढ़ते हुए अब बारी ताजपोशी की है। यानी बीजेपी की नई नवेली सरकार का शपथग्रहण और इसके लिए बीजेपी ने तारीख भी बेहद खास चुनी है। भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद, नई सरकार 9 मई को टैगोर की जयंती पर शपथ लेगी। इसे भी पढ़ें: बंगाल जीत के बाद Suvendu Adhikari की हुंकार- Mamata, Rahul का Game Over, अगला नंबर Akhilesh कखड़गपुर में जीत के बाद दिलीप घोष ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर मतदाताओं को धन्यवाद दियाभाजपा नेता दिलीप घोष ने खड़गपुर में निर्णायक जीत दर्ज की, 30,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की - जो 2016 में उनके लगभग 6,000 वोटों के अंतर से मिली जीत से कहीं अधिक है। इस बढ़ी हुई बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल पैदा कर दिया। घोष ने समर्थकों को धन्यवाद देने के लिए एक नाटकीय अंदाज में जेसीबी मशीन पर चढ़कर जश्न मनाया, जो उत्तर प्रदेश में अक्सर देखने को मिलता है। प्रारंभिक मतगणना के रुझानों से ही भाजपा ने इस क्षेत्र में स्पष्ट बढ़त बनाए रखी थी, और घोष दिन भर क्षेत्र का दौरा करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहे। परिणाम घोषित होने के बाद, उन्होंने केंद्रीय विद्यालय स्थित मतगणना केंद्र के पास समर्थकों को संबोधित किया और त्वरित विकास का वादा किया। उन्होंने कहा, “इस बार जीत का अंतर 2016 से कई गुना अधिक है। जनता के लिए और भी अधिक काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assembly Elections 2026 Live: स्टालिन ने CM पद से दिया इस्तीफा, सरकार बनाने की तैयारी में TVK
    Next Article
    बंगाल जीत के बाद Suvendu Adhikari की हुंकार- Mamata, Rahul का Game Over, अगला नंबर Akhilesh का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment