Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा सांसद के बेटे को धमकी, आरोपी पर FIR:परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी, सांसद ने साझा किया था ऑडियो

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में भाजपा सांसद के बेटे को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना 27 अप्रैल की शाम की है। पीड़ित अंकित सागर भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे हैं। अपनी कार से जा रहे थे। साउथ सिटी कॉलोनी में एक मकान के बाहर स्कूटी खड़ी होने पर उन्होंने पंकज पांडे को आवाज लगाई। इसी दौरान राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू अपने साथियों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहने लगा। आरोपी ने अंकित की कार के बोनट पर घूंसे मारे और उसके पास तमंचा भी था। उसने अंकित से कहा कि "तेरा परिवार बहुत बड़ा नेता बनता है।" जब अंकित ने कार से उतरकर उन्हें गाली देने से रोका, तो आरोपी ने कथित तौर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली अंकित को नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अंकित ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी उनके पिता और पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों को फोन कर परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्द बोल रहा है। अंकित ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि आरोपी ने कई लोगों से फोन पर बात करते हुए भाजपा सांसद और उनके बेटे के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज की। इन बातचीत के ऑडियो सांसद तक पहुंचे थे। शुक्रवार को भाजपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए आरोपी द्वारा फोन पर की गई गाली-गलौज का ऑडियो साझा किया था। जिसमे आरोपी जातिसूचक शब्द भी बोल रहा था। साथ ही सांसद ने एक सपा नेता पर भी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। बता दें कि वायरल आडियो में आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू स्वीकार कर रहा है कि उसके घर दरोगा और एक सिपाही आया था। दोनो पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज कर उसने भगा दिया था और दोबारा आने पर वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी थी। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- चाचा-भतीजा मॉडल नौकरियों में अब नहीं चलता:लखनऊ में सीएम ने बांटे 500 लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र; JPNIC भ्रष्टाचार का उदाहरण
    Next Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन:आगरा में धौलपुर हाउस से पैदल मार्च किया, पुलिस ने रोका तो गेट पर चढ़ने लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment