Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल से 8 ट्रेनें निरस्त, 30 के रूट डायवर्ट:ग्वालियर और मुंबई के ट्रेनों के संचालन में बदलाव, गर्मियों में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब कानपुर आने वाले 8 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि 30 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसीलिए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा है। इसी से कई प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह निरस्त किया गया है। कुछ के संचालन समय में देरी से भी चलेगी। जानकारी के मुताबिक, कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चलेंगी। उदाहरण के तौर पर बरौनी-बांदा टर्मिनल, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली-दरभंगा और ग्वालियर-बरौनी जैसी ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में 2 से 3:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार 22921 बांद्रा टर्मिनल-बलरामपुर 5 मई, 22922 बलरामपुर- बांद्रा टर्मिनल 7 मई, 15133 छपरा- आनंदबिहार टर्मिनल 6 मई, 15134 आनंद बिहार टर्मिनल- छपरा 8 मई, 22199 ग्वालियर- बलरामपुर 8 मई, 22200 बलरामपुर- ग्वालियर 9 मई, 15029 गोरखपुर- पुणे 9 मई, 15030 पुणे- गोरखपुर 11 मई को निरस्त रहेगी। कई और ट्रेनों के भी मार्ग बदले गए है। इसके अलावा 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- गोंडा 16 जून से 7 जुलाई तक गोरखपुर- गोंडा के बीच निरस्त रहेगी। 11056 गोंडा - लोकमान्य तिलक टर्मिनल 19 जून से लेकर 10 जुलाई तक गोंडा- गोरखपुर के बीच रद्द रहेगी। इसी तरीके से 3 और ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेगी। रेलवे ने एक जोड़ी निरस्त ट्रेन को दोबारा चलाने का निर्णय भी लिया है। इसके साथ ही दो अन्य जोड़ी ट्रेनों की निरस्तीकरण अवधि बढ़ा दी गई है। कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है, जिससे यात्रियों को अपने सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी हो गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह बदलाव अस्थायी हैं। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी रविकिशन से बोले- पीएचडी गले में टांगकर घूमिए:इस डिग्री से नौकरी नहीं मिलने वाली; शिक्षामित्रों को बढ़ी सैलरी के चेक दिए
    Next Article
    बलिया में गंगा में डूब रही 3 लड़कियों को बचाया:मुंडन संस्कार के बाद नहाते समय गहरे पानी में गईं, नाविकों ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment