Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी रविकिशन से बोले- पीएचडी गले में टांगकर घूमिए:इस डिग्री से नौकरी नहीं मिलने वाली; शिक्षामित्रों को बढ़ी सैलरी के चेक दिए

    14 hours ago

    2

    0

    CM योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। बढ़े हुए वेतन (18 हजार रुपए) की धनराशि के चेक बांटे। योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान योगी ने रविकिशन की पीएचडी की मानद उपाधि की चुटकी ली। उन्होंने कहा- रविकिशन आए थे। कहने लगे कि आपने मुझे बधाई नहीं दी। मैंने पूछा क्यों। इस पर बोले कि पीएचडी की उपाधि मिली है। मैंने कहा- वह मानद उपाधि है। फिर कहने लगे कि प्रोफेसर लिखूंगा। मैंने कहा- आप प्रोफेसर लिख नहीं सकते। ये डिग्री लेकर जाएंगे तो आपको इसके नाम पर कहीं नौकरी भी नहीं मिलेगी। योगी ने कहा- आप केवल उस डिग्री को टांग सकते हैं। आप गले में टांगकर और लटकाकर जाइए। अब कह रहे हैं कि डॉक्टर लिखूंगा। अगर ऐसा डॉक्टर इलाज करने चला जाएगा तो क्या होगा। सीएम ने अंत में कहा कि आपको मानद उपाधि मिली है, इसके लिए आपको बधाई देता हूं। इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। रवि किशन ने भी खड़े हुए और हाथ जोड़कर सीएम को प्रणाम किया। बता दें कि यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 1.43 लाख शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल महीने से लागू हो गया है। इसके अलावा, सीएम योगी आज गोरखपुर महानगर को कुल 71 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 26 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 45 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस पर 612 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपए खर्च आया है। सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हैं। तस्वीरें देखिए… CM योगी से जुड़े कार्यक्रम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल से 8 ट्रेनें निरस्त, 30 के रूट डायवर्ट:ग्वालियर और मुंबई के ट्रेनों के संचालन में बदलाव, गर्मियों में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment