Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में तेज गरज के साथ बारिश शुरू:तापमान में गिरावट, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर आसमान में तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट से लगातार तेज बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और शहर का तापमान लगभग 30 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में अचानक बदलाव तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। दिन में जहां गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं अचानक आई ठंडी हवाओं और बारिश ने माहौल सुहावना कर दिया। सड़कों पर पानी भरने की स्थिति भी कुछ जगह देखने को मिली और लोगों को आवाजाही में हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट दर्ज बारिश के चलते तापमान में साफ गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह की अचानक बारिश और तेज हवाएं प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा होती हैं, जिससे तापमान में तेजी से कमी आती है और गर्मी से राहत मिलती है। रेड अलर्ट जारी वहीं आपदा प्रबंधन विभाग इटावा ने सचेत ऐप के माध्यम से जानकारी दी है कि अगले तीन घंटों में इटावा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज गरज और 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा कांग्रेस की 'किसान नौजवान बचाओ यात्रा':7 मई को खुर्जा से होगी शुरू, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    फतेहपुर में बीएससी छात्रा का सुसाइड:कमरा बंद करके फांसी लगाई, घर वाले नहीं बता सके कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment