Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:एसपी देहात ने किया खुलासा, डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद अब पूरे मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया शाहरूख पठान कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि लूट और डकैती की वारदातों में सक्रिय गैंग का अहम सदस्य है। एसपी देहात के मुताबिक, शाहरूख पठान लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह नहर पटरी के रास्ते फरार होने की फिराक में है। इसी इनपुट पर बुढ़ाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP देहात द्वारा बताया गया कि आरोपी के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी देहात ने यह भी बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह पूर्व में ज्वैलर्स शॉप पर हुई डकैती समेत कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। उस पर हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी में जल स्रोतों पर बढ़ा डूबने का खतरा:प्रशासन ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की
    Next Article
    आगरा में आई मदर मिल्क स्टोर मशीन का शुभारंभ:हर नवजात को मिले सकेगा मां का दूध, डॉ बोले- अतिरिक्त दूध से मां के स्तन में पड़ती हैं गांठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment