Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल:नकल कर रही तीन छात्रों को किया गया रिस्टीकेट, कुलपति बोले परीक्षा की सुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    1 hour ago

    2

    0

    आज़मगढ़ के महाराजा सुहेल देव विश्विद्यालय की सम सेमेस्टर की चल रही परीक्षाओं के मध्य , कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शफीउज़्ज़मा एवं डॉ. सुरेंद्र पाण्डेय की उड़ाका दल की नोडल टीम ने श्री रामदवर पाण्डेय महाविद्यालय लारादपुर, ओरिल पर द्वितीय पाली की बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी प्रथम परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण में, श्योर सीरीज़ के साथ एक ही कमरे में तीन छात्राओं नकल करते पकड़ते हुए रिपोर्ट विश्विद्यालय को सौंप दी। टीम ने निरीक्षण के दौरान कमरे के बाहर से उसी विषय और प्रश्नपत्र की चार श्योर सीरीज़ और बरामद करते हुए उसे सीलबन्द कराकर विश्विद्यालय सुपुर्द कर दिया। तृतीय पाली की परीक्षा में टीम ने माँ बबुना महाविद्यालय बरदह में निरीक्षण के दौरान भी सामूहिक नकल पाते हुए विश्विद्यालय को रिपोर्ट कर दिया। मंगलवार को बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी की परीक्षा में फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल की शिकायत विश्विद्यालय को प्रेषित की गई। परीक्षा की सुचिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी महाविद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संबंधित को दोषी महाविद्यालय के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा के संकल्प को दुहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में मरने वाले दीपक-बृजभूषण का अंतिम संस्कार:विदाई देने पहुंचे हजारों लोग, ट्रक से टवेरा की टक्कर से 8 की हुई थी मौत
    Next Article
    ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ शव:शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं था, शामली में खेत पर सोने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment