Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज गऊघाट में गरीबों के घर तोड़े, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:भाकपा माले ने आवास, मुआवजे की मांग पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में गऊघाट क्षेत्र में गरीब दलित परिवारों के घर तोड़े जाने के विरोध में भाकपा माले ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के लिए आवास, जमीन, रोजगार और न्यूनतम ₹2 लाख मुआवजे की मांग की। यह घटना 2 मई को हुई थी, जब गऊघाट इलाके में रेलवे की जमीन पर लंबे समय से रह रहे गरीब दलित परिवारों के घरों को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की और लोगों के सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला प्रभारी सुनील मौर्य ने कहा कि विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ना बेहद शर्मनाक है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के उनके घरों को तोड़ दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि वे अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं और मुआवजे की मांग की। भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य और आइसा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष कुमार ने इस कार्रवाई को केवल गरीब दलितों के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को सस्ती जमीन देने और गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाया। अधिवक्ता राना परवीन ने भी सरकार से मांग की कि विकास कार्यों के नाम पर गरीबों को बेदखल करना बंद किया जाए और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 2442 शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय:10 हजार से बढ़ाकर किए गए 18 हजार, सूर सदन में हुआ सम्मान
    Next Article
    शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक, मानदेय बढ़ोतरी के संकेत:रामपुर में विधायक आकाश सक्सेना ने सीएम योगी की उपलब्धियां गिनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment