Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:बस्ती में जागरूकता रैली निकाली, लोगों से समझौते से मामला निपटाने की अपील

    1 hour ago

    2

    0

    बस्ती में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए मंगलवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व से अवगत कराना और अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान बैंकों और पराविधिक स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और लोगों को अपने मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए प्रोत्साहित किया। नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने बताया कि 9 मई को यह लोक अदालत जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय और सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम ने जानकारी दी कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी संबंधी मामलों सहित), सेवा एवं सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े विवाद, राजस्व और अन्य सिविल वादों का निपटारा किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिला जज-प्रथम कमलेश कुमार, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) रामकरन यादव, अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) अनिल कुमार-XIV, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सिविल जज (सीडी) श्रीमती साबिहा खातून, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज बाबू, आरिफ अहमद अंसारी सहित कई अन्य अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ शव:शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं था, शामली में खेत पर सोने गया था
    Next Article
    सहारनपुर में युवक के खाते से 5.69 लाख रुपए गायब:बोला- APK फाइल डाउनलोड थी, एक महीने बाद बैंक गया तब पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment