Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक के खाते से 5.69 लाख रुपए गायब:बोला- APK फाइल डाउनलोड थी, एक महीने बाद बैंक गया तब पता चला

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 5 लाख 69 हजार 698 रुपए अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन के जरिए निकल गए। पीड़ित को इस धोखाधड़ी की जानकारी करीब एक माह बाद तब हुई, जब वो बैंक से पैसे निकालने पहुंचा। साइबर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपियान के रहने वाले अब्दुल अलीम पुत्र निसार अहमद ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात एप्लीकेशन की APK फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसके उपयोग में आने के बाद 14 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन किए गए। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात ठगों ने उसके खाते से कुल 5,69,698 रुपए निकाल लिए। उसे इस पूरे मामले की भनक भी नहीं लगी। बाद में 9 अप्रैल 2026 को जब वह अपने बैंक खाते से धनराशि निकालने पहुंचा तो खाते से रकम गायब मिलने पर होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी रकम वापस कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:बस्ती में जागरूकता रैली निकाली, लोगों से समझौते से मामला निपटाने की अपील
    Next Article
    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट:बागपत में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment