Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराणा प्रताप जयंती पर बुलंदशहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:35 शोभायात्राओं और कार्यक्रमों के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क

    1 hour ago

    1

    0

    महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुलंदशहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेरठ रेंज स्तर पर जारी निर्देशों के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में कुल 35 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त, 14 स्थानों पर माल्यार्पण और भंडारे जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाराणा प्रताप की पांच प्रतिमाएं स्थापित हैं, जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 संवेदनशील स्थान (हॉटस्पॉट) चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पिकेट और लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। पूरे मेरठ रेंज में सुरक्षा हेतु 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 सीओ, 64 निरीक्षक, 197 उपनिरीक्षक, 272 मुख्य आरक्षी, 440 आरक्षी, 180 होमगार्ड/पीआरडी और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। रेंज के आईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रमों से पहले आयोजकों, धर्मगुरुओं और शांति समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित विवादों को समय रहते सुलझाने को कहा है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परंपरा से हटकर किसी नए या विवादित आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक योजना (कंटीजेंसी प्लान) भी तैयार की गई है। प्रशासन ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बीएससी छात्रा का सुसाइड:कमरा बंद करके फांसी लगाई, घर वाले नहीं बता सके कारण
    Next Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान की गोली लगने से मौत:सोमवार को हमलावरों ने मारी थी गोली, पुलिस ने बनाई तीन टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment