Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पूर्व प्रधान की गोली लगने से मौत:सोमवार को हमलावरों ने मारी थी गोली, पुलिस ने बनाई तीन टीमें

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में सोमवार को गोली लगने से घायल हुए पूर्व प्रधान मनोज कुमार की मंगलवार दोपहर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार हमलावरों ने आलमचंद्र गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें 30 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। मृतक पूर्व प्रधान के बेटे सूरज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। सूरज ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2023 को वर्तमान प्रधान और कुछ अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया था। जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया सोमवार सुबह मनोज कुमार मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप जयंती पर बुलंदशहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:35 शोभायात्राओं और कार्यक्रमों के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क
    Next Article
    डीएम ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, आयुष्मान कार्ड बांटे:अधिकारियों को समयबद्ध समाधान, गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment