Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पीएम अपनी पत्नी को घर में स्थान नहीं दे पाए':अजय राय बोले- कभी सम्मान तक नहीं दिया, ऐसे लोग महिला आरक्षण की बात कर रहे

    16 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वो कभी अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे पाए। वो अपनी पत्नी को अपने घर के अंदर स्थान नहीं दे पाए, वो महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं। महिलाओं के सम्मान की पहचान पत्नी के साथ व्यवहार से की जाती है। अजय राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा- प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखकर पत्नी को घर में स्थान देने के लिए कहें। अब पढ़िए अजय राय के बड़े बयान… 1. चुनावों के हलफनामे में अपनी पत्नी का उल्लेख नहीं किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन चुनावों के हलफनामे में अपनी पत्नी का उल्लेख नहीं किया। वर्ष 2014 में जब इस मुद्दे पर आवाज उठाई गई, तब उन्होंने हलफनामे में पत्नी का जिक्र किया। 2. सरकार वहीं पैसा देखती है, जहां धनोपार्जन करना होता है अजय राय ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वहीं पैसा देखती है, जहां धनोपार्जन करना होता है। उन्होंने कहा कि इस समय अयोध्या और काशी से गुजरात के लोग पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार मथुरा में भी यही काम करना चाहती थी, लेकिन मथुरा के लोग जागरूक हो गए। 3. सरकार रशुराम की जन्मस्थली का विकास करे अजय राय ने कहा, हम लोग भगवान परशुराम के वंशज हैं। उनका आशिर्वाद, उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे। आज देश के अंदर जो हाहाकार मचा है। लोग प्रताड़ित हैं। भगवान परशुराम ऐसे दुष्टों का नास करें। ये भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। सरकार को इसको खूब सजाना चाहिए। यहां का खूब विकास भी होना चाहिए। इससे पहले, शाहजहांपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय राय का जोरदार स्वागत किया। वह जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। रविवार को उनके शाहजहांपुर में कई अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी का खुलासा:फतेहपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
    Next Article
    अमेठी में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा:ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने किया भव्य आयोजन, जयघोष से गूंज उठा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment