Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरजयंती में शामिल होने जा रहे युवकों ग्रामीणों मारपीट:एटा में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, VIDEO आया सामने

    2 hours ago

    2

    0

    एटा के अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के शहनौआ गांव में अंबेडकर जयंती जुलूस में शामिल होने जा रहे युवकों और ग्रामीणों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में लाठी-डंडे भी चले, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद और एक दर्जन अज्ञात महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब जलेसर कस्बे में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने दलित पक्ष के युवक डीजे और मोटरसाइकिलों पर तेज आवाज में गाने बजाते हुए गांव शह नौआ से गुजर रहे थे। इसी दौरान, एक चार वर्षीय मासूम बच्चा जुलूस के झंडे की चपेट में आकर चोटिल हो गया। इस बात को लेकर कुछ महिलाओं और दलित युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। 5 तस्वीरें देखिए… बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवकों को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। वीडियो में तीन युवकों को बेरहमी से पीटा जाता दिख रहा है। पुलिस ने घटना में घायल हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण करवाया है। दलित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लिखित के शिकायत के अनुसार निकी पुत्र राजवीर,प्रवीण पुत्र वेदप्रकाश,शिवम् पुत्र विजेंद्र अम्बेडकर जयंती में शामिल होने जा रहे थे तभी शह नौआ गांव के लल्लन पुत्र खजांची,शिवा पुत्र लल्लन,कुन्दन पुत्र अभय और कुन्दन के भाई सहित अज्ञात दर्जन भर महिलाओं और पुरुषों ने लाठी डंडे से जमकर मार पिटाई शुरू कर दी। मामले पर थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार की है।अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा था ये युवक अपनी मोटर साइकिलों से डी जे की धुन पर गाना बजाते हुए जा रहे थे तभी एक बच्चे को चोट लग गई ।बाद विवाद हुआ और मारपीट हुई है।एक पक्ष की लिखित शिकायती पत्र के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर ली गईं है जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी DM का तबादला, गौरांग राठी को कमान:मृदुल चौधरी पर्यटन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए, CDO और JDA उपाध्यक्ष भी बदले
    Next Article
    सीतापुर फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में सोते पिता-पुत्र पर की थी फायरिंग,जमीन बंटवारे को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment