Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran-US Peace Talks पर सस्पेंस, तेहरान बोला- फाइनल समझौते में अभी लगेगा काफी वक्त

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान और अमेरिका के बीच जल्द ही दूसरे दौर की शांति वार्ता होने की उम्मीद है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन अंतिम समझौता होने में अभी काफी समय लगेगा। चूंकि बुधवार को दो हफ्ते का युद्धविराम खत्म हो रहा है, इसलिए दोनों पक्षों पर समझौते का दबाव है।ईरान का दावा, अमेरिका ने हमारी मांगें मानींईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने स्पष्ट किया कि अभी कई बुनियादी मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। उन्होंने दावा किया कि हालिया युद्ध के दौरान ईरान का पलड़ा भारी रहा है। गालिबफ के अनुसार, अमेरिका ने युद्धविराम केवल इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उन्होंने ईरान की शर्तें मान ली थीं। इसे भी पढ़ें: Strait Of Hormuz में गोलियों की गूंज! जहाजों पर फायरिंग, भारतीय सुपरटैंकर भी शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रणगालिबफ ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अपने लक्ष्य पूरे करने में नाकाम रहा है। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूरा नियंत्रण है। उनके मुताबिक, बातचीत करना संघर्ष का ही एक तरीका है ताकि ईरान अपने अधिकारों को मजबूती से रख सके। इसे भी पढ़ें: सीजफायर खत्म होते ही कुछ बड़ा होगा, 4 चीनी विमान ईरान में लैंड, बड़ा खुलासा!वार्ता की अभी कोई तारीख तय नहींपिछले दिनों इस्लामाबाद में गालिबफ और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मुलाकात हुई थी, जो 1979 के बाद से दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे उच्च-स्तरीय संपर्क था। हालांकि, इस महत्वपूर्ण बैठक के बावजूद अभी तक बातचीत के अगले दौर के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणवीर-दीपिका फिर बनने वाले हैं मम्मी-पापा, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में कन्फर्म की दूसरी प्रेग्नेंसी
    Next Article
    कानपुर में 'रक्‍तचरित्र', बाप बना दरिंदा, गहरी नींद में सो रहीं 11 साल की जुड़वा बेटियों रिद्धि-सिद्धि की गला रेत कर हत्या, ये वजह आई सामने

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment