Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में किशोरी के आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार:परिजनों की 5 लाख नगदी गायब होने की कहानी निकली फर्जी

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में किशोरी का शव लटकता मिलने और घर से 5 लाख की नगदी गायब होने के मामले ने पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। डॉक्टर के पैनल में हुए पोस्टमार्टम के बाद किशोरी की मौत की वजह आत्महत्या आने के बाद परिजनों द्वारा रची गई झूठी कहानी पुलिस के सामने साफ हो गई। 18 अप्रैल की रात हुई वारदात के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मजबूर करने वाले प्रेमी और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही नगदी गायब होने की घटना को फर्जी करार दिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया है कि मृतका की बातचीत थाना सदरपुर क्षेत्र के नबीगंज निवासी सहिबे आलम और ईबरान उर्फ इमरान से होती थी। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी हुई थी, जिसके बाद किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस संबंध में मृतका के चाचा अहिमान सिद्दकी, निवासी बेहटा छावनी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला पंजीकृत किया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहां रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ‘एंटे-मॉर्टेम हैंगिंग’ यानी फांसी लगाना पाया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सहिबे आलम पुत्र मुकीद निवासी नबीगंज तकिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले मृतका के चाचा के मुर्गी फार्म पर काम कर चुका है, जिससे दोनों पक्षों के बीच पहले से पहचान थी। पुलिस का कहना है कि मामले की अन्य सभी पहलुओं पर गहन जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायतों में प्रशासनिक हलचल तेज:सिद्धार्थनगर में 25 मई तक विकास कार्य पूरे करने के निर्देश
    Next Article
    जालौन में 'मजिस्ट्रेट' लिखी कार खंती में गिरी:रिटायर्ड ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी-दो बेटियां घायल, मंदिर दर्शन को जा रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment