Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 'मजिस्ट्रेट' लिखी कार खंती में गिरी:रिटायर्ड ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी-दो बेटियां घायल, मंदिर दर्शन को जा रही थीं

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन में ''मजिस्ट्रेट'' लिखी हुई इंडिगो कार बेकाबू होकर रोड किनारे खंती (गढ्‌ढे) में गिर गई। कार में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों महिलाओं को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ललितपुर के कैनाल से रिटायर्ड जुडिशल मजिस्ट्रेट सुधाकर प्रसाद दीक्षित की निजी कार थी। जिसमें उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। एक बेटी ही कार चला रही थी। घटना जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर रेंढ़र थाना क्षेत्र के रूरा-कमसेरा मार्ग की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... मूलरूप से जालौन के चुरखी थाना क्षेत्र के बाबई कालपी निवासी सुधाकर प्रसाद दीक्षित ललितपुर के कैनाल से ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट पद से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में उरई कोतवाली के बघोरा में परिवार के साथ रहते हैं। सुधाकर प्रसाद ने बताया- रविवार शाम उनकी पत्नी बीना, बड़ी बेटी आकांक्षा और छोटी बेटी को लेकर अपने मायके माधोगढ़ के लिए निजी कार (UP 32 BF 6142) लेकर निकली थीं। कार को बड़ी बेटी आकांक्षा चला रही थी। माधोगढ़ में पहले प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर दर्शन के लिए जाने का प्लान था। कार जैसे ही रेंढ़र थाना क्षेत्र के रूरा-कमसेरा मार्ग पर रूरा के पास पहुंची, अचानक स्टेरिंग अटक गई और अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर करीब 4 फिट गहरी खंती में पलट गई। गेट लॉक होने के कारण तीनों महिलाएं कार में फंस गईं। राहगीर मदद को पहुंचे और बाहर से कार के लॉक को तोड़कर तीनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुधाकर प्रसाद दीक्षित ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और दोनों बेटियां सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सीओ माधोगढ़ अंबुज यादव ने बताया- ललितपुर के रिटायर्ड ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की निजी कार का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उनकी पत्नी और दोनों बेटियों को मामूली चोटें आई हैं। तीनों को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मां ने अकेले किया जुड़वा बेटियों का अंतिम संस्कार:साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ; कानपुर में पिता ने की थी हत्या कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता सलाखों के पीछे है। एक साथ जन्मी रिद्धी-सिद्धी दुनिया से भी साथ अलविदा हुईं। मां ने हिंदू कब्रिस्तान में दोनों बेटियों को दफन किया। इस दौरान दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही, वहां उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह संभाला। वहीं, आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले-बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में किशोरी के आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार:परिजनों की 5 लाख नगदी गायब होने की कहानी निकली फर्जी
    Next Article
    मुरादाबाद में बच्चे पर हमला करने तेंदुए का हुआ चेकअप:जांच में स्वस्थ पाया गया, 17 अप्रैल को अटैक किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment