Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से Health Advice लेना पड़ेगा भारी! Research में 50% जवाब गलत, रहें सावधान

    3 hours from now

    1

    0

    आज के दौर में AI ने हर जगह अपना रुतबा बनाए हुआ है। जबसे एआई आया तबसे हर क्षेत्र में काफी इसकी मदद ली जा रही है। आजकल ज्यादातर लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहे है। हर कोई छोटी से लेकर बड़ी चीज के लिए एआई पर निर्भर हो रही है। कई लोग है जो AI से हर एक चीज पूछकर सलाह जरुर लेते होंगे। अगर आप सेहत संबंधित चीजें एआई से पूछकर सलाह लेंगे तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल,  British medical journal में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, यदि आप एआई से सेहत जुड़े सवाल पूछते हैं तो यह आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।सेहत से जुड़े सवाल पर गलत जानकारी रिसर्च में पता चला है कि एआई से सेहत से जुड़े सवाल पर करीब 50 प्रतिशत जवाब गलत होते हैं। एआई चैटबॉट्स से मिली जानकारी काफी हद तक गलत हो सकती है।किन चीजों को लेकर कमजोर हुआ AI एक रिसर्च से पता चला है कि वैज्ञानिक की एक टीम ने एआई टूल्स जैसे जेमिनाई, डीपसीक, मेटा एआई, चैटजीपीटी और ग्रोक पर काफी रिसर्च की है। उन्होंने सेहत से जुड़े कई सावल पूछे, कैंसर और वैक्सी जैसे मुद्दे पर एआई का जवाब काफी हद तक ठीक था, लेकिन स्टेम सेल, पोषण संबंधित टॉपिक पर एआई कमजोर नजर आया। देते हैं गलत जवाब इस दौरान एआई के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह देखने को मिल रही है कि AI पूरे आत्मविश्वास के साथ गलत जानकारी दे रहा है। इस दौरान चेतावनी और डिस्क्लेमर कम होता है। ऐसे में यूजर सही-गलत जवाब में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। गलत को भी सही मान लेते हैं। इसके साथ ही एआई के जवाब भरोसेमंद नहीं होते हैं। अक्सर एआई ऐसे स्रोत की बात करता है जो कि हकीकत में ही नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-अमेरिका के बीच टूटा सीजफायर, होर्मुज को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है?
    Next Article
    जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा,16 की मौत, 20 घायल:100 फीट नीचे गिरकर बस पलटी, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment