Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव जिहाद रोकथाम पर सर्व हिंदू समाज का ज्ञापन:लखीमपुर खीरी में सख्त कानून बनाने की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सोमवार को सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन DM के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कथित "लव जिहाद" के मामलों पर रोक लगाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक प्रावधान लागू करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रलोभन, छल या दबाव के जरिए होने वाले अवैध धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक जिले में विशेष पुलिस थाने और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) का गठन किया जाए। इसका उद्देश्य ऐसे मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करना है। संगठन ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की भी मांग की, ताकि ऐसे मामलों का निस्तारण छह माह के भीतर हो सके। इसके अतिरिक्त, षड्यंत्र में शामिल सहयोगियों, जैसे आर्थिक मदद देने वाले या फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले, पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें संगठित अपराध की श्रेणी में शामिल करने की बात भी रखी गई। ज्ञापन में विवाह के लिए फर्जी पहचान के उपयोग को विशेष अपराध घोषित करने, अंतर्धार्मिक विवाह में पूर्व सूचना अनिवार्य करने और साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने जैसे प्रावधानों की मांग की गई। साथ ही, जिम और अन्य संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष नियम लागू करने का सुझाव भी दिया गया। संगठन ने समान नागरिक संहिता लागू करने, विदेश भेजे जाने की स्थिति में सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित करने तथा संभावित आपराधिक नेटवर्क की जांच कराने की भी मांग उठाई। इस ज्ञापन के माध्यम से राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई। ज्ञापन सौंपते समय राहुल तिवारी, महंत मोहित गिरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का झंडा जलाने पर अपर्णा से भाजपा नेतृत्व नाराज:10-12 महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया, जवाब तलब हो सकता है
    Next Article
    गणेश मंदिर से माजिद ने चुराए थे चांदी के मुकुट:कासगंज से स्कूटी से कानपुर पहुंचा था, पत्नी और ज्वैलर भी अरेस्ट; CCTV से पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment