Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पार्किंग बैरियर तोड़कर घुसा कार सवार:कैब-वे पर पार्किंग फीस को लेकर गरमाया मामला, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कार सवार ने पार्किंग शुल्क को लेकर कर्मचारियों से विवाद कर लिया। इसके बाद गुस्से में आकर बैरियर तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास बने कैब-वे पर एक कार सवार पहुंचा। जब उससे पार्किंग शुल्क मांगा गया तो उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले उसने कर्मचारियों पर दबाव बनाने और धौंस दिखाने की कोशिश की, लेकिन जब कर्मचारी बिना शुल्क दिए उसे जाने से रोकने लगे, तो उसने अचानक गाड़ी आगे बढ़ा दी। आरोप है कि कार सवार ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए बूम बैरियर को तोड़ दिया और आगे निकल गया। इसके बाद जब वह स्टेशन परिसर से बाहर जाने लगा, तो दूसरे प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर को भी तोड़ते हुए फरार हो गया। कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से गाड़ी भगाकर निकल गया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पार्किंग संचालक विनय सिंह ने कौवाबाग पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने घटना का वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, रेलवे के अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। डीआरएम लखनऊ को पत्र लिखकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में हुआ कराहा पूजन,VIDEO:खौलते दूध से भानी भगत ने किया स्नान, धधकती आग में प्रवेश
    Next Article
    मॉडल शॉप,दो रेस्टोरेंट 15 फीट आग की लपटों में खाक:प्रयागराज में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला इमारत जली, लाखों की शराब का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment