Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एक सप्ताह चलेंगे गर्म हवा का थपेड़े:दिन और रात में बढ़ेगी गर्मी, पछुवा हवा के असर से 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। इस बीच पछुवा हवा का दौरा जारी है। इसके चलते फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 57 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 13 फीसदी रहा। गर्म हवा के चलेंगे थपेड़े, दिन और रात में बढ़ी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है। आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं वार्म नाइट की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या:घाट पर माला-फूल बेचने को लेकर था विवाद, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में हुआ कराहा पूजन,VIDEO:खौलते दूध से भानी भगत ने किया स्नान, धधकती आग में प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment