Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा:ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने किया भव्य आयोजन, जयघोष से गूंज उठा शहर

    14 hours ago

    2

    0

    अमेठी में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में अमेठी कस्बे स्थित गायत्री शक्तिपीठ से यह शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान पूरा शहर भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर सनातन धर्म के उत्थान और भारत के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात, भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा अमेठी शहर की ओर बढ़ी। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए सैकड़ों लोगों ने 'जय श्रीराम', 'जय भगवान परशुराम', 'जय हिन्द' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ शहर का भ्रमण किया। यह शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पर समाप्त हुई। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार कर धरती को पाप मुक्त किया था। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी पंडित दिनेश तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के भगवान हैं, जिन्होंने धरती से पाप का विनाश करने के लिए अवतार लिया था। कवि एवं इतिहासकार अभिजित त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि भगवान परशुराम ने हैहय वंशी असुरों का संहार किया था, न कि क्षत्रिय जाति का विनाश। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने पापी रावण का संहार किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम ने सहस्रबाहु का वध कर पृथ्वी से अनाचार समाप्त किया था। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा, कैप्टन अरविंद शुक्ला, अमित तिवारी, अम्बरीष पाण्डेय, कन्हैयालाल मिश्रा और डॉ. देवमणि तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पीएम अपनी पत्नी को घर में स्थान नहीं दे पाए':अजय राय बोले- कभी सम्मान तक नहीं दिया, ऐसे लोग महिला आरक्षण की बात कर रहे
    Next Article
    बुलंदशहर में 5000 उपभोक्ताओं की 3 घंटे बिजली कटौती:कल डीएम रोड उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य से बाधित रहेगी आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment