Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ:कानपुर में मां ने अकेले किया जुड़वां बेटियों का अंतिम संस्कार, आरोपी के पिता बोले-कोई लेना-देना नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता सलाखों के पीछे है। एक साथ जन्मी रिद्धी-सिद्धी दुनिया से भी साथ अलविदा हुईं। मां ने हिंदू कब्रिस्तान में दोनों बेटियों को दफन किया। इस दौरान दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही, वहां उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह संभाला। वहीं, आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले-बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पहले पूरा मामला जानिए खाने में नींद की गोलियां मिलाईं, चापड़ से गर्दन रेती आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने बताया- मैं बेटियों को बहुत प्यार करता था। मुझे लगता था कि मेरे मरने के बाद बेटियों का क्या होगा? वो कैसे सर्वाइव करेंगी? इसी बात को लेकर मैं परेशान था। 18 अप्रैल को मैंने बेटियों की हत्या करके खुद सुसाइड करने का प्लान बनाया। मैंने उनके खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब दोनों अचेत हो गईं तो गला घोंटा, फिर चापड़ से गर्दन रेत दी। खुद सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। परिवार ने कहा- शशि रंजन से लेना-देना नहीं नौबस्ता थाने के विराट नगर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि शशिरंजन मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी रेशमा पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की रहने वाली है। दोनों किराए के फ्लैट में रहते थे। दोनों ने 2014 में लव मैरिज की थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हत्याकांड के बाद से शशिरंजन के परिवार को कॉल पर जानकारी दी गई, लेकिन शशिरंजन के पिता शेखर मिश्रा, भाई राजीव मिश्रा और बहन स्वीटी ने साफ तौर पर आने से इनकार कर दिया। परिवारवाले बोले कि शशिरंजन ने अपनी मर्जी से परिवार वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, उनके किसी भी मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कानपुर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं आएगा। पुलिस ने दोबारा कॉल की तो परिवार के लोगों ने बगैर कोई बात किए कॉल कट कर दिया। रेशमा ने रोते-बिलखते मामले की जानकारी दी तो उसे भी फटकार लगाते हुए कॉल काट दिया। आज शाम तक पहुंच पाएंगे रेशमा के घरवाले इधर रेशमा ने अपने मायके पश्चिम बंगाल कॉल की तो मां और भाई कानपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन वह सोमवार शाम तक कानपुर पहुंच पाएंगे। रविवार देर शाम रेशमा पोस्टमॉर्टम हाउस बदहवास हालत में पहुंची तो पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हाे सकी। इस दौरान शशिरंजन की बुआ पूनम वाराणसी से बेटी स्वाष्तिका के साथ पहुंची, लेकिन शशिरंजन ने दोनों को पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर पत्नी रेशमा ने कहा कि वह पहचानती है, शशि की वाराणसी में रहने वाली बुआ और उनकी बेटी हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रेशमा से मिलने दिया और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हिंदू कब्रिस्तान में दाखिल होने दिया। पुलिस वालों ने रेशमा को अंतिम संस्कार के बाद सहारा देते हुए गाड़ी में बैठाया और घर पहुंचाया। अंतिम संस्कार के बाद बुआ और उनकी बेटी भी यहां से वापस चली गईं, घर पर रेशमा और उनका बेटा ही है। पूरे अपार्टमेंट इस कदर सन्नाटा छाया हुआ था कि कोई भी अपनी बालकनी तक से बाहर नहीं आया। फिलहाल रेशमा की देखरेख के लिए दो महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक रंग के कपड़े पहनतीं थीं रिद्धी-सिद्धी रिद्धी व सिद्धी ने जुड़वां होने के कारण हर पल साथ जिया। दोनों एक रंग के कपड़े पहनतीं। खाने में दोनों को एक ही चीजें पसंद आती थीं। रविवार सुबह जब दोनों का शव पुलिस लेकर निकली तो पड़ोसी भी रो पड़े। कहा भी कि दोनों एक साथ दुनियां में आईं और एक साथ जा भी रही हैं। मां रेशमा बेटियों का शव देखकर फफक पड़ीं और बहोश होकर गिर पड़ीं। होश आने पर बार-बार बेटियों का नाम लेकर पुकारतीं। पति को फांसी दी जाए, तब कलेजा ठंडा होगा रोते-रोते कई बार रेशमा बेसुध हुईं। होश आने पर कई बार पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आरोपी पति को फांसी होनी चाहिए तभी हमारी बेटियों को इंसाफ मिलेगा और मेरे कलेजे को ठंडक मिलेगी। पांच पंच नहीं मिले, अपना कोई नहीं आया शशि रंजन के झगड़ालू स्वभाव के कारण पंचनामा में हस्ताक्षर करने के लिए पांच लोग नहीं मिले। इस पर उसके काम करने वाली नौकरानी अमरावती उर्फ आशा, उसके पिता को बुलाया गया। दोनों की सांस की नली कटी मिली, ज्यादा खून बहने से मौत देर शाम दोनों बेटियों का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। गला रेते जाने के कारण ज्यादा खून बहा, जिसकारण मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दोनों की श्वासनली पूरी तरह से कटी हुई है। गर्दन में करीब तीन से चार इंच गहरा घाव था। गर्दन इस कदर रेती गई कि कोई भी बचने की संभावना नहीं थी। दोनों को खाने में कोई नींद की गोली या नशीला पदार्थ दिया गया है ये जानने के लिए दोनों का बिसरा यानी आंत में मिले भोजन के सैंपल लिए गए हैं। किचन-बेडरूम तक लगवा रखे थे CCTV पत्नी रेशमा (40) ने बताया कि वह कानपुर के एक मेंस पार्लर में काम करती थीं, जहां उनकी मुलाकात शशि रंजन से हुई। साल 2014 में प्रेम विवाह किया। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद उनके पति शराब के नशे में रोज मारपीट करने लगे। वे नींद की गोलियां भी लेते थे। रेशमा ने बताया कि पति शक करता था, इसलिए घर के एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक हर जगह CCTV कैमरे लगवा दिए थे। उन्हें अपने ही कमरे में जाने नहीं दिया जाता था, जबकि दोनों बेटियों को पति अपने साथ रखते थे। वह अक्सर कहते थे कि तुम बेटे को लेकर कहीं भी चली जाओ, मैं बेटियों की परवरिश कर लूंगा। जब पति घर से बाहर जाते थे, तभी मैं बेटे के साथ उनके कमरे में जा पाती थी। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… कानपुर-पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, वहीं बैठा रहा:फोन करके पुलिस बुलाई, अफसर पहुंचे तो पत्नी बोली- इसे अभी फांसी दे दो कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया। फिर लाश के पास ही बैठा रहा। खुद पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है। आप लोग आ जाइए। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने घंटी बजाई तो पत्नी ने दरवाजा खोला। पुलिस देखकर पत्नी घबरा गई। पूछा- क्या हो गया? तब पुलिस ने पति के कॉल वाली बात बताई। पत्नी भागते हुए पति के कमरे में पहुंची तो देखा बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे। पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के बगल में बैठा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में पशुपालन योजना के नाम पर 20 लाख की:आरोपी युवक फरार, पुलिस नेक्सस और सीडीआर खंगाल रही
    Next Article
    बाराबंकी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़:पीड़ित ने लगाया धर्म परिवर्तन रैकेट चलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment