Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में शादी के नाम पर 1.08 लाख की ठगी:दुल्हन समेत गिरोह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। सरजीवन नगर निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उसकी शादी कराकर उससे 1 लाख 8 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने दुल्हन समेत पूरे गिरोह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित रामगोपाल पुत्र सियाराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात यादराम नामक व्यक्ति से हुई थी। यादराम ने उसे राजू नाम के एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया। इन दोनों ने रामगोपाल की शादी रानी उर्फ पार्वती नामक युवती से कराने का प्रस्ताव रखा। रामगोपाल के अनुसार, 16 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उसके घर पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। इस दौरान मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार भी मौजूद थे। आरोप है कि शादी के वक्त ही आरोपी पक्ष ने उससे 1 लाख 8 हजार रुपये नकद ले लिए। शादी के बाद आरोपी कार से चले गए, जबकि युवती घर पर ही रुक गई। रामगोपाल ने बताया कि शादी के दो दिन बाद युवती घर की छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगी। इस दौरान वह नीचे गिर गई और उसकी कमर में गंभीर चोट आ गई। परिवार के सदस्यों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शादी कराने वाले सभी लोग एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे रुपये और जेवरात ऐंठता है। रामगोपाल ने यह भी बताया कि जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने उसे और उसके परिवार को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रामगोपाल ने थाना रामगढ़ पुलिस से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़:पीड़ित ने लगाया धर्म परिवर्तन रैकेट चलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    देवरिया: मकान विवाद में हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद किए, आगे की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment