Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में डीएम ने की बैठक:आपूर्ति विभाग और वितरकों को दिए निर्देश, कहा- घरेलू गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस आपूर्ति के सुचारू संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल एलपीजी गैस और सभी तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर, टोरंटो गैस कंपनी के सहायक मैनेजर, गैस/तेल वितरक और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस कंपनियों के सेल्स ऑफिसर, गैस वितरकों और जिला पूर्ति अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ओटीपी के माध्यम से वितरण और सिलेंडर की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग की वरीयता सूची के आधार पर गैस की आपूर्ति की जाए, जिसमें पुरानी बुकिंग वालों को पहले गैस मिले। गैस कंपनियों के विक्रय अधिकारियों को प्रत्येक गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। साथ ही, गैस और तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों को घरेलू गैस सिलेंडरों तथा डीजल/पेट्रोल के संबंध में स्टॉक, आमद, बिक्री और अंतिम स्टॉक की जानकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से जिला पूर्ति अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए। टोरंटो गैस कंपनी के सहायक मैनेजर को घरेलू गैस कनेक्शन इंस्टॉलेशन में तेजी लाने और कैंपों के माध्यम से मैरिज होम व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्राथमिकता के आधार पर कॉमर्शियल कनेक्शन जारी करने तथा रेस्टोरेशन का कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण करने को कहा गया। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित पेट्रोल पंप संचालक और सेल ऑफिसर आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में CNG के लिए लगी ऑटो की लम्बी लाइन:पम्प संचालक बोले- बिना वजह लाइन लगा रहे लोग, गैस की कोई कमी नहीं
    Next Article
    नोएडा में चलेंगी 50 सिटी बस, UPSRTC से हुआ समन्वय:चार रूट किए गए फाइनल, 2 लाख को फायदा, 15-15 मिनट पर मिलेंगी बस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment