Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में चलेंगी 50 सिटी बस, UPSRTC से हुआ समन्वय:चार रूट किए गए फाइनल, 2 लाख को फायदा, 15-15 मिनट पर मिलेंगी बस

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में जल्द ही फीडर बस चलने जा रही है। 50 बसों को चलाने के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीआरसीटीसी) के साथ समन्वय किया गया है। यहां बस चलने से करीब 2 लाख लोगों को फायदा होगा। बसों की शुरुआत मई से होने जा रही है। इसके लिए रूट फाइनल कर लिया गया है। 15-15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी। कुल 45 बस चलेंगी 5 स्टैंड बाइ पर रहेंगी। यहां लास्ट माइल कनेक्टिविटी का मतलब फीडर बसों से है। नौ और 12 मीटर की दो प्रकार की करीब 50 बस पहले फेज में चलेंगी। इनका संचालन यूपी रोडवेज करेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर यानी बसो के खड़े होने के लिए डिपो, चार्जिंग पाइंट (सभी ईवी बस), सर्विस सेंटर, ड्राइवर और कंडेक्टर के लिए आराम करने की जगह और ऑफिस स्टॉफ के लिए कमरे। यूपीएसआरटीसी तय करेगा टिकट दर सेक्टर-90 में बस डिपो, ई-चार्जिंग पाइंटस, बस सर्विस स्टेशन ड्राइवर-कंडक्टर वर्कशॉप आदि समस्त सुविधाएं दी जाएगी। इन बसों का संचालन उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अपने निर्धारित टिकट दरों पर किया जाएगा। बसों के संचालन पर होने वाला वीजीएफ (वाइबिलिटी गेप फंडिंग) का भुगतान नोएडा प्राधिकरण करेगा। प्राधिकरण तैयार करेगा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-90 बस डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 50 बसों को चार्ज किये जाने की व्यवस्था होगी। बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर 04 वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें 08 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। मोरना बस डिपो में भी ई-चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा चुके है। इससे नोएडा वासियों को बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-62, गौड़ चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जेवर एयरपोर्ट, फेस-2 औद्योगिक क्षेत्र, कलेक्ट्रेट तक सुचारु आवागमन हो सकेगा व नोएडा क्षेत्र में छोटे वाहनों के कारण होने वाले जाम में कमी आएगी। इन चार रूटों को किया गया फाइल
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में डीएम ने की बैठक:आपूर्ति विभाग और वितरकों को दिए निर्देश, कहा- घरेलू गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें
    Next Article
    लखनऊ के कॉलेज गांवों की बेटियों को देंगे उड़ान:उन्नत भारत अभियान के तहत उच्च शिक्षा के लिए कर रहे प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment