Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कैंट में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिन:डीएम-सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मेरठ छावनी क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के प्रशिक्षण का दूसरा सत्र दर्शन एकेडमी, मेरठ कैंट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर पर्यवेक्षकों और प्रगणकों से संवाद किया। इस दौरान जनगणना के विभिन्न पहलुओं, विशेषकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB), बिल्डिंग, जनगणना मकान और परिवार आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं से जनगणना के महत्व, आवश्यकता, नियम और परिभाषाओं के संबंध में प्रश्न भी पूछे। प्रथम चरण में HLB तैयार करने की प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना कार्य एक महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें सभी का पूर्ण योगदान अपेक्षित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी प्रशिक्षण केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। उन्होंने जिला जनगणना प्रभारी श्री शिव कुमार और छावनी परिषद के प्रशिक्षण स्थल के इंचार्ज, सहायक अभियंता श्री पीयूष गौतम द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने दर्शन एकेडमी में अध्ययनरत बच्चों से उनके कक्ष में जाकर भेंट की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के प्रेमी को घर बुलाया, पीट-पीटकर मार डाला:एटा में टेलीग्राम से मैसेज भेजा, भाई-बेटे के साथ मिलकर बरसाई लाठी
    Next Article
    अयोध्या मंडल में 1.10 लाख अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा:2000 पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर होगें तैनात; कड़े सुरक्षा इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment