Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में CNG के लिए लगी ऑटो की लम्बी लाइन:पम्प संचालक बोले- बिना वजह लाइन लगा रहे लोग, गैस की कोई कमी नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में इन दिनों सीएनजी भरवाने के लिए ऑटो और कार चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के चुनिंदा सीएनजी फिलिंग स्टेशनों पर रोजाना वाहनों की कतारें लग रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि पम्प प्रबंधन सीएनजी की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। पहले दो तस्वीरें देखें… पम्प मैनेजर बोले- CNG की कमी नहीं स्टेशन रोड स्थित भारत पेट्रोलियम के फिलिंग स्टेशन पर मौजूद पम्प मैनेजर महेश चंद शर्मा का कहना है कि उनके पास सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है। सीएनजी पाइपलाइन के जरिए लगातार सप्लाई हो रही है और किसी तरह की शॉर्टेज नहीं है। इसके बावजूद लाइन लगने की स्थिति को लेकर स्पष्ट कारण नहीं बताया जा सका। दो-दो घंटे इंतजार कर रहे चालक ऑटो चालकों की परेशानी अलग ही है। चालक देव ने बताया कि वह पहले मेडिकल कॉलेज रोड स्थित भारत ट्रेडर्स पम्प पर गए थे, जहां लंबी लाइन थी। आरोप है कि वहां पम्प कर्मचारियों ने लाइन हटवा दी और सीएनजी देने से मना कर दिया। इसके बाद वे स्टेशन रोड पहुंचे, लेकिन यहां भी करीब दो घंटे से लाइन में खड़े हैं। एक अन्य ऑटो चालक शेबू का कहना है कि भारत ट्रेडर्स पम्प पर सीएनजी होने के बावजूद उन्हें भरने नहीं दिया गया। मजबूरी में दूसरे पम्प पर आना पड़ा, जहां पहले से ही लंबी कतार लगी हुई है। उनका कहना है कि यह समय कमाई का होता है, लेकिन सीएनजी भरवाने में ही घंटों निकल जा रहे हैं। सीमित पम्प बन रहे बड़ी वजह झांसी में फिलहाल बहुत कम जगहों पर ही सीएनजी उपलब्ध है। मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज रोड का भारत ट्रेडर्स और इलाइट चौराहा से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित भारत पेट्रोलियम पम्प। ऐसे में वाहनों का दबाव इन गिने-चुने पम्पों पर ही पड़ रहा है, जिससे लाइन लगना आम हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झोपड़ी में आग लगने से मासूम की जिंदा जलकर मौत:रायबरेली में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, मां खाना बनाकर निकली थी बाहर
    Next Article
    औरैया में डीएम ने की बैठक:आपूर्ति विभाग और वितरकों को दिए निर्देश, कहा- घरेलू गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment