Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

    1 hour ago

    1

    0

    ओडिशा में चक्रवात अकवान के मद्देनजर करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि संवेदनशील जिलों में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए 423 टीम तैनात की गई हैं। चक्रवात के शुक्रवार दोपहर गंजाम जिले के गोपालपुर के पास तट से टकराने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश पी. पाटिल ने बताया कि बृहस्पवार शाम तक 2,98,676 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था और उन्हें 2,523 राहत शिविरों में रखा गया था। सरकार ने स्थिति के अनुसार अधिक लोगों को ठहराने के लिए 9,341 आश्रय स्थलों को तैयार रखा है। जिलाधिकारी वी. कीर्ति वासन ने बताया कि गंजाम जिले में सबसे अधिक 1,38,311 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।उन्होंने कहा, अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि चक्रवात अकवान के गंजाम जिले में तट से टकराने की आशंका है। हम सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणालियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं और चक्रवात आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi केरल के Jatayu Earth Center का कर सकते हैं दौरा, Suresh Gopi ने दिए संकेत
    Next Article
    Punjab में पूर्व विधायक Hardayal Singh Kamboj ने Congress छोड़ी, BJP में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment