Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुआल रखने के विवाद में किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर:सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडों से पीटा, चार लोगों पर केस

    3 hours ago

    4

    0

    सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में खेत में पुआल रखने के विवाद में एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर दौड़ाने और फिर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। हमले में रहमतुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान सनाउल्लाह को भी चोटें आईं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुड़िला गांव के अहमद हुसैन पुत्र अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 4 बजे उनके चाचा रहमतुल्लाह पुत्र किताबुल्लाह खेत में पुआल रख रहे थे। आरोप है कि गांव के लकीर पुत्र बशीर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और पुआल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। तहरीर के मुताबिक, विरोध करने पर लकीर ने रहमतुल्लाह की ओर ट्रैक्टर दौड़ा दिया। सिर और पैर में चोटें आईं इससे उनके सिर और पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर लकीर के लड़के भटेंदुल्लाह, सलमान और सीराज मौके पर पहुंचे। इसके बाद लकीर, सलमान पुत्र लकीर, सीराज पुत्र मुनीर और उस्मान पुत्र लकीर ने रहमतुल्लाह को लाठी-डंडों से पीटा। उनका सिर फट गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। मारपीट में सनाउल्लाह पुत्र मुस्तफा को भी चोटें आईं। एंबुलेंस से बांसी अस्पताल ले गए परिजन रहमतुल्लाह को एंबुलेंस से बांसी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया। तहरीर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में उनकी हालत गंभीर है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी गांव में घूमकर महिलाओं को भी मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी देने के आरोप में केस दर्ज अहमद हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने 19 नवंबर को लकीर, सलमान, सीराज और उस्मान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक कृष्ण मोहन मिश्र को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गो तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:तीन अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने पकड़ा, प्रतिबंधित पशुओं का करते थे वध
    Next Article
    प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज, पर्ची निकालेंगे:4 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल, तीन दिन की कथा समाप्त; एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment