Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा

    55 minutes from now

    4

    0

    ईरान के साथ युद्ध अमेरिका पर भारी पड़ रहा है और 13 नवंबर तक इसकी लागत 48.3 अरब डॉलर आंकी गई है, लेकिन इसमें पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान का खर्च शामिल नहीं है। इस भारी कीमत को देखते हुए सांसदों ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन से युद्ध के वास्तविक खर्च का पूरा ब्योरा मांगा है। पेंटागन के बजट अधिकारी आर्थर मिलर ने बृहस्पतिवार को सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सामने युद्ध की कुल लागत का ताजा अनुमान पेश किया।समिति मिलर को नौसेना का नियंत्रक नियुक्त करने के उनके नामांकन पर विचार कर रही है। 48 अरब डॉलर के इस आंकड़े में सैन्य अभियानों पर हुआ खर्च और अन्य खर्च शामिल हैं। कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल ने मिलर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान का अनुमान पूछा।इस पर मिलर ने कहा कि फिलहाल उनके पास इसका आंकड़ा नहीं है। समिति के अध्यक्ष और मिसिसिप्पी से रिपब्लिकन सांसद रोजर विकर ने मिलर को जल्द से जल्द इस बारे में जानकारी जुटाने और जवाब देने का निर्देश दिया। समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक विश्लेषण में पाया गया कि ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर विमानों के हैंगर, दुश्मन के हमलों का पता लगाने वाली प्रणालियों, गोदामों और सैनिकों के आवास समेत कई अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया।इन हमलों में सैन्य उपकरणों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा है। युद्ध पर होने वाला खर्च अमेरिकी कांग्रेस में विवाद का बड़ा मुद्दा बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सांसदों से 1.5 लाख करोड़ डॉलर के रक्षा बजट को मंजूरी देने की मांग की है, जिसके बाद युद्ध की लागत को लेकर बहस और तेज हो गई है।मध्यावधि चुनावों में इस युद्ध और इसके आर्थिक प्रभावों के कारण रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में युद्ध पर हुए खर्च को लेकर राजनीतिक खींचतान और बढ़ने की आशंका है। पेंटागन पर डेमोक्रेटिक सांसदों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।वे चाहते हैं कि विभाग पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से हुए नुकसान का अनुमान सार्वजनिक करे। मैसाचुसेट्स से डेमोक्रेटिक सांसद एलिजाबेथ वॉरेन ने मंगलवार को स्वतंत्र आकलनों और मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि ईरानी जहाजों की आवाजाही पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी पर हर दिन करीब 3.25 करोड़ डॉलर खर्च हो रहे हैं। वहीं, बहरीन में नौसेना के क्षेत्रीय मुख्यालय पर ईरान के हमले से कम से कम 40 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISA प्रमुख पद के नामित Michael Losapio ने छह जनवरी की हिंसा को हमला मानने से नकारा
    Next Article
    BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment