Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISA प्रमुख पद के नामित Michael Losapio ने छह जनवरी की हिंसा को हमला मानने से नकारा

    23 hours ago

    6

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चुनावों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किए जाने के लिए नामित माइकल लोसापियो ने सीनेट में कहा कि वह छह जनवरी, 2021 को संसद भवन परिसर में हुई हिंसा को ‘हमला’ नहीं कहेंगे। साइबर सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए) के प्रमुख पद के लिए नामित लोसापियो ने बृहस्पतिवार को सीनेट में अपने नामांकन की पुष्टि संबंधी सुनवाई में कनेक्टिकट के डेमोक्रेटिक सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल के सवालों के जवाब में यह बात कही। ब्लूमेंथल ट्रंप के कई नामित अधिकारियों से 2020 के चुनाव और छह जनवरी की हिंसा को लेकर सवाल कर चुके हैं।लोसापियो ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे नहीं लगता कि यह हमला था। मैं राजनीति में शामिल नहीं था। मैंने खबरों में जो देखा, उसी के आधार पर जानता हूं।’’ उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जानने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस से संपर्क किया गया, लेकिन उसने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।लोसापियो ने इस पर भी कुछ कहने से इनकार किया कि 2020 का राष्ट्रपति चुनाव किसने जीता था। ट्रंप लगातार झूठा दावा करते रहे हैं कि उन्होंने यह चुनाव जीता था, जबकि परिणामों में जो बाइडन को जीत मिली थी। लोसापियो ने कहा कि वह छह साल पुराने चुनाव पर जवाब नहीं देना चाहते।उन्होंने यह भी बताया कि उस चुनाव में उनकी एकमात्र भूमिका ट्रंप को वोट देना थी। सीआईएसए की स्थापना 2018 में हुई थी और यह गृह सुरक्षा विभाग के अधीन काम करती है। इसकी जिम्मेदारी बांधों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, बैंकों और मतदान प्रणालियों समेत देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है।एजेंसी के पहले निदेशक क्रिस क्रेब्स को ट्रंप ने 2020 के चुनाव को अमेरिकी इतिहास का सबसे सुरक्षित चुनाव बताने वाले अधिकारियों के बयान का समर्थन करने के बाद पद से हटा दिया था। यह एजेंसी करीब दो वर्षों से सीनेट की मंजूरी प्राप्त स्थायी प्रमुख के बिना काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में बैंकिंग से लेकर विमान सेवाओं तक ठप हुए सिस्टम: क्या अमेरिका पर किसी बड़े साइबर अटैक का मंडरा रहा है खतरा?
    Next Article
    Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment