Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICJ ने म्यांमा को ठहराया नरसंहार का दोषी, Rohingya शरणार्थियों ने फैसले को बताया उम्मीद की किरण

    23 hours ago

    6

    0

    बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित विशाल शिविर में सैकड़ों रोहिंग्या शरणार्थी एक बड़ी स्क्रीन के सामने बैठकर नीदरलैंड से आ रही खबरें देख रहे थे, जहां संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाया कि म्यांमा ने 2017 के एक क्रूर सैन्य अभियान के दौरान रोहिंग्या अल्पसंख्यकों का नरसंहार किया था। कई लोगों के लिए बृहस्पतिवार का आया यह ऐतिहासिक फैसला एक ‘‘छोटी जीत’’ जैसा था, जिसने उन्हें यह उम्मीद जगाई है कि एक दिन वे बांग्लादेश की सीमा के पार म्यांमा स्थित अपने घरों में सुरक्षित लौट सकेंगे। कुछ लोगों ने कहा कि वे केवल तभी ‘‘पूरी तरह संतुष्ट’’ होंगे।यह एक ऐतिहासिक फैसला था, जिसमें देश के जातीय रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ इस अपराध के लिए म्यांमा को जिम्मेदार ठहराया गया। यह पहली बार है जब अदालत ने किसी राष्ट्र को नरसंहार का दोषी ठहराया है। हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने म्यांमा की सैन्य-समर्थित सरकार को रोहिंग्या समुदाय को सुरक्षित घर लौटने की अनुमति देने, रोहिंग्या मुसलमानों को मुआवजा देने तथा नरसंहार करने के संदिग्ध लोगों पर मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया।अदालत के फैसले को किस हद तक लागू किया जा सकेगा, यह देखा जाना बाकी है। अदालत के फैसले अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इसका अनुपालन नहीं किए जाने की सूचना देने के अलावा उसके पास इन्हें लागू कराने का कोई अधिकार नहीं है। म्यांमा की सरकार ने शुक्रवार को इस फैसले को ‘‘अनुचित’’ बताते हुए खारिज कर दिया।संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के प्रवक्ता मेलिसा समर्स ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कॉक्स बाजार का दौरा किया और म्यांमार में नरसंहार से बचकर भागे रोहिंग्या शरणार्थियों से कहा कि ‘‘इस ऐतिहासिक क्षण में’’ कार्रवाई की जानी चाहिए। कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर में बृहस्पतिवार को रोहिंग्या शरणार्थियों ने अपनी चिंताएं साझा कीं। शिविर में रोहिंग्या समुदाय के नेता मोहम्मद रोफिक ने कहा कि यह फैसला उनके लिए ‘‘एक जीत’’ है क्योंकि इसमें बौद्ध बहुल देश में नरसंहार और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की पीड़ा को स्वीकार किया गया है।हालांकि, उन्होंने कहा कि यह उनकी मुश्किलों का ‘‘अंत नहीं’’ है। रोफिक ने कहा, ‘‘न्याय की शुरुआत हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि रोहिंग्या समुदाय को अभी ‘‘लंबा रास्ता तय करना है।’’ रोहिंग्या समुदाय के एक अन्य नेता सईद उल्लाह के लिए यह फैसला इस बात की ऐतिहासिक मान्यता है कि रोहिंग्या एक अलग जातीय समूह हैं। अन्य शरणार्थियों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को म्यांमा के अधिकारियों को दंडित करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur के चंदेल में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 300 से अधिक अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    Philippines में Air Niugini विमान की Emergency Landing, बाल-बाल बचे 146 लोग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment