Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Philippines में Air Niugini विमान की Emergency Landing, बाल-बाल बचे 146 लोग

    1 hour from now

    3

    0

    हांगकांग से पापुआ न्यू गिनी जा रहे ‘एयर नियुगिनी’ के एक विमान को इंजन में आग लगने की आशंका के कारण शनिवार को दक्षिणी फिलीपीन के एक शहर में आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। फिलीपीन के विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में 146 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।फिलीपीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि बोइंग 767-383ईआर विमान के दावाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सभी 137 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों को आपातकालीन ‘स्लाइड’ के जरिए बाहर निकाला गया तथा इनमें से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि पायलटों को विमान में लगे एक संकेतक से दाहिने इंजन में चिंगारी निकलने या आग लगने की आशंका का पता चला। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं अपनाईं और मध्यरात्रि के कुछ समय बाद दावाओ में विमान को आपात स्थिति में उतारने का अनुरोध किया।यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हवाई अड्डे के टर्मिनल पर ले जाया गया, जहां उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई और उनके होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई। विमान को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICJ ने म्यांमा को ठहराया नरसंहार का दोषी, Rohingya शरणार्थियों ने फैसले को बताया उम्मीद की किरण
    Next Article
    Donald Trump का दुनिया के लिए बड़ा अलर्ट! परमाणु शक्ति में होगा उलटफेर! 2030 तक 1,000 से ज्यादा होंगे परमाणु हथियार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment