Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi केरल के Jatayu Earth Center का कर सकते हैं दौरा, Suresh Gopi ने दिए संकेत

    1 day ago

    3

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केरलम स्थित ‘जटायु अर्थ सेंटर’ का दौरा करने की संभावना है। बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ के प्रदर्शन के बाद यहां बनी जटायु की विशाल प्रतिमा ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान खींचा है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में मोदी के प्रस्तावित दौरे का संकेत देते हुए बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सबसे पहले कोल्लम जिले में स्थित ‘जटायु अर्थ सेंटर’ का दौरा करेंगे और उनके बाद प्रधानमंत्री वहां जा सकते हैं।प्रस्तावित दौरे के बारे में बात करते हुए गोपी ने कहा कि शेखावत ने दो दिन पहले ‘जटायु अर्थ सेंटर’ के निर्माता राजीव अंचल के साथ बैठक की थी और दिल्ली बिनाले में जटायु को प्रदर्शित करने में रुचि दिखाई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी गई थी। गोपी ने कहा, “मुझे पता चला है कि गजेंद्र सिंह शेखावत जटायुपारा का दौरा करने वाले हैं।उन्होंने दिल्ली बिनाले में जटायु को प्रदर्शित करने की इच्छा जताई है और इस मामले को प्रधानमंत्री के संज्ञान में भी लाया गया है।” ‘जटायु अर्थ सेंटर’ परियोजना को 2004 में मंजूरी दी गई थी। इसे ‘जटायु नेचर पार्क’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक इको-टूरिज्म परियोजना है, जिसकी परिकल्पना, डिजाइन और विकास फिल्म निर्माता एवं मूर्तिकार राजीव अंचल ने किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Noida में फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
    Next Article
    Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment