Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में पूर्व विधायक Hardayal Singh Kamboj ने Congress छोड़ी, BJP में हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए राजपुरा से दो बार विधायक रह चुके और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र समिति के मौजूदा सह-अध्यक्ष हरदयाल सिंह कंबोज बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कंबोज और उनके समर्थक यहां पंजाब भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दूसरे दलों के नेताओं का पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के प्रति बढ़ते मोहभंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के एजेंडे में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।इस मौके पर कंबोज ने कहा, हम पंजाब को बचाने के लिए यहां आए हैं... पंजाब को गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार, लूट और मनमानी से बचाने के लिए। मैंने और मेरी पूरी टीम ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने और उसे मजबूत करने का फैसला किया है। ढिल्लों ने कहा, विधानसभा में हरदयाल सिंह कंबोज के साथ काम करने के दौरान मैंने उनकी प्रशासनिक क्षमता और समर्पण को करीब से देखा है।ऐसे अनुभवी और बुद्धिमान नेता तथा उनकी पूरी टीम का आज भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने कंबोज को सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर व्यापक जनाधार रखने वाली एक संस्था बताया। उन्होंने कहा, उनका हमारे साथ जुड़ने का फैसला साबित करता है कि पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भाजपा सरकार चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
    Next Article
    कर्नाटक में पिछड़े वर्गों का 236 करोड़ का Loan Interest माफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment