Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा में ऑनलाइन निवेश ठगी: 29.54 लाख रुपये हड़पने वाले तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    ओडिशा की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक निजी कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 29.54 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में नयी दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी दिल्ली के निवासी मोहम्मद नौशाद अली उर्फ अविनाश मिश्रा (35), मयंक (20) और हरीश कुमार (19) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 59 वर्षीय पीड़ित ने यहां लिंगराज थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश योजना में अधिक मुनाफा देने का वादा करके उससे 29.54 लाख रुपये ठग लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता सोशल मीडिया मंचों के जरिए ठगों के सम्पर्क में आया था।उन्होंने बताया कि ठगों ने उसे निश्चित रूप से अधिक मुनाफा और दोगुना लाभ देने का वादा करके अपने विश्वास में ले लिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने 23 से 28 अप्रैल के बीच एक ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच के जरिए 9.54 लाख रुपये का निवेश किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद ठगों ने उसे 15,000 अमेरिकी डॉलर का बोनस देने का लालच दिया और गोल्डन कार्ड की सदस्यता पाने के लिए 15 लाख रुपये और निवेश करने को कहा।उन्होंने दावा किया कि इस सदस्यता से वह बिना किसी रोक के अपनी रकम निकाल सकेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी सावधि जमा (एफडी) तुड़वाकर 20 लाख रुपये एक अन्य आरोपी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने बताया कि रकम मिलने के बाद ठगों ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया तथा न तो उसकी निवेश की गई रकम लौटाई और न ही 25 लाख रुपये का वादा किया गया मुनाफा दिया।जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार खाताधारक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना से मिली तीन अन्य शिकायतें भी फरार आरोपी के इसी बैंक खाते से जुड़ी पाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kashi Tamil Sangamam 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से, जानिए इस बार क्या होगी थीम
    Next Article
    वेनिस Biennale Arte में भारत मंडप को मिला 'Visitors Lion' अवार्ड, पीएम मोदी ने जताई खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment