Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वालों को पकड़ा:दो आरोपियों के पास से 5 पिस्टल और 6 तमंचा मिले, बुलंदशहर में करते थे सप्लाई

    1 day ago

    1

    0

    नोएडा पुलिस ने सोशल मीडियो के जरिए अवैध पिस्टल और तमंचा बेचने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ा है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा है। इनके पास से 11 अवैध असलाह बरामद किए गए हैं। जिसमें पांच पिस्टल, 5 देसी तंचमा भी हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों के नाम सोखरा के रहने वाला अभिषेक (21) और सेक्टर-27 निवासी समीर (20) है। इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट बनाया है। जिसमें ये हथियारों को दिखाकर प्रदर्शन करते है। इंस्टाग्राम के जरिए ही लोग इनसे संपर्क करते हैं। हथियार खरीदते हैं। ये बुलंदशहर और उसके आसपास से अवैध हथियार खरीदकर सप्लाई करते हैं।उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया कि वे अवैध पिस्टल एवं तमंचे रखने के शौकीन हैं। 75 हजार में बेचते है पिस्टल ये लोग 40 से 45 हजार में पिस्टल खरीदकर 65 से 75 हजार में पिस्टल बेचते हैं। इसी तरह अवैध तमंचा 4 से 5 हजार में खरीदकर 10 से 15 हजार में बेचते हैं। मुनाफे के पैसों से अपने शौक पूरे करते हैं। इस गैंग का सरगना अभी फरार है। उसे जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा और कौन-कौन इस गैंग में शामिल है। उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि आरोपी वाट्सऐप पर कॉल कर बात करते थे। ताकि उन्हें कोई ट्रेस न कर सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन-प्रेमी ने भाई की हत्या कर शव जंगल में फेंका:जिंदा होने की आशंका पर 2 गोली मारी, आपत्तिजनक हालत में देखने पर हुआ था विवाद
    Next Article
    अमेठी में 34 आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी संपन्न:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुआ आवंटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment