Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन-प्रेमी ने भाई की हत्या कर शव जंगल में फेंका:जिंदा होने की आशंका पर 2 गोली मारी, आपत्तिजनक हालत में देखने पर हुआ था विवाद

    22 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र में 7-8 अप्रैल की रात हुए हत्याकांड में पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू और मृतक की बहन पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फर्रुखाबाद के करथिया निवासी करन मिश्रा अपनी बहन पूजा को उसके ससुराल कुसमरा छोड़ने आया था। वह रात में वहीं रुक गया। देर रात पूजा का प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू छत के रास्ते घर में पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पूजा और जितेंद्र के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। आपत्तिजनक हालत में देखने पर हुआ विवाद मृतक के भाई मोहित मिश्रा के अनुसार देर रात जितेंद्र छत के रास्ते घर में घुसा। करन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से तमंचे से गोली मार दी। वहीं हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को मोटरसाइकिल से कुसमरा-बेवर मार्ग पर झाड़ियों में फेंका। जिंदा होने की आशंका पर सिर में दूसरी गोली मार दी। इसके बाद घटना छिपाने के लिए बहन पूजा ने अगले दिन थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाशी के दौरान शव मिलने के बाद सख्ती से पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, खून से सने कपड़े, मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है। मोहित मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू, पूजा, सतेंद्र उर्फ जूली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की भूमिका की जांच जारी है। मृतक के परिजनों ने सभी आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का सिर्फ 8 घंटे में खुलासा कर मामले को सुलझा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में जंगली जानवर का मासूम पर हमला:घर के बाहर खेल रहा था, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    नोएडा पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वालों को पकड़ा:दो आरोपियों के पास से 5 पिस्टल और 6 तमंचा मिले, बुलंदशहर में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment