Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi ने की Nitish Kumar की तारीफ, बोले- Rajya Sabha में आपके अनुभव से बढ़ेगी Parliament की गरिमा

    3 hours from now

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनने पर हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की हर ओर सराहना होती रही है। पीएम ने लिखा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है, और उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बेहद सुखद होगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी नीतीश कुमार ने कई वर्षों तक देश की सेवा की है। इसे भी पढ़ें: Pawan Khera पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics हैप्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।आपको बता दें कि बिहार के लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिससे राज्य में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन के कक्ष में उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के राज्यसभा में पदभार ग्रहण करने के साथ ही बिहार में उनका लंबा कार्यकाल समाप्त हो गया। सत्तारूढ़ एनडीए अब 14 अप्रैल को राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है। नीतीश कुमार ने राज्य विधान परिषद के सदस्य पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को पद छोड़ दिया था। इसे भी पढ़ें: West Bengal में BJP का 'संकल्प पत्र' जारी, Amit Shah का बड़ा दांव- 6 महीने में UCC, महिलाओं को देंगे 3000 जेडीयू प्रमुख 16 मार्च को उच्च सदन के लिए चुने गए थे और उन्हें चुनाव के बाद निर्धारित 14 दिनों के भीतर एमएलसी पद से इस्तीफा देना आवश्यक था। कुमार बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और हवाई अड्डे पर जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुमार ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि मैं यहां शपथ लेने आया हूं। कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही बिहार में उनका शासनकाल समाप्त हो जाएगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है।नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी…— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर हमला करेगी मेहर, अरमान के उड़े होश, वाणी-मायरा के हाल बेहाल
    Next Article
    Yogi Adityanath का बड़ा फैसला, Bangladesh से आए Hindu Refugees को दशकों बाद मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment