Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 4.92 करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम:विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन, युवाओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा

    2 hours ago

    2

    0

    भदोही के ज्ञानपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इनडोर मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक विपुल दुबे ने किया। यह भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक विपुल दुबे का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनय पांडे 'गोरे लाल' ने किया। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, भाजपा महामंत्री रमेश पांडे, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमंत मौर्य, विभूति तिवारी, रामविलास मिश्र, विजय बिंद, रमेश पासी, विजय प्रताप सिंह और राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विजय बिंद ने जीआईसी मैदान में हाईमास्ट लाइट लगाने और शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास की सराहना की। भाजपा महामंत्री रमेश चंद्र पांडे ने दावा किया कि ज्ञानपुर विधानसभा में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। विधायक विपुल दुबे ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 1889 में स्थापित इस विद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए यह मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और कॉलेज के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्रों में लगातार कार्य हो रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में ज्ञानपुर विधानसभा में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इनडोर मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मंच मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ जेल में बंदी की आगे से जलकर मौत:दुष्कर्म मामले का आरोपी था, हादसे के कारण की पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    अमेठी में बिजली तार से गेहूं की फसल में आग:8-10 बिस्वा खेत जलकर राख, ग्रामीणों ने आग बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment