Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक दिन, 3 कंपनियां और 63 नौकरियां:कानपुर यूनिवर्सिटी में कैंपस प्लेसमेंट की हैट्रिक; जुबिलेंट फूड ने 38 छात्रों को दिए ऑफर लेटर

    2 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्रों के लिए गुरुवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में तीन बड़ी कंपनियों ने शिरकत की। अलग-अलग विभागों के 149 छात्र-छात्राओं ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें से कुल 63 विद्यार्थियों को नौकरी और शॉर्टलिस्टिंग के जरिए सफलता मिली है। खास बात यह है कि इस बार अधिकतम पैकेज 7.20 लाख रुपये तक गया है। जुबिलेंट फूड वर्क्स, 45 में से 38 छात्रों के हाथ लगे ऑफर लेटर भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा उत्साह 'जुबिलेंट फूड वर्क्स' को लेकर रहा। कंपनी ने एग्रीकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों का इंटरव्यू लिया। कुल 45 छात्र साक्षात्कार में शामिल हुए, जिनमें से 38 छात्रों का चयन कर उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर थमा दिए गए। कंपनी ने इन पदों के लिए 2.40 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है। सबसे ज्यादा 7.20 लाख का मिला पैकेज मोटे पैकेज की तलाश कर रहे छात्रों के लिए 'रियल्टी असिस्टेंट प्राइवेट लिमिटेड' ने दरवाजे खोले। कंपनी ने सभी विभागों के स्नातक और परास्नातक छात्रों को मौका दिया। इसमें 93 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 18 का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित छात्रों को 5.50 लाख से लेकर 7.20 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। कंपनी की ओर से इन छात्रों को एक सप्ताह के भीतर ऑफर लेटर भेज दिए जाएंगे। ऑप्टिमम वाइकिंग ड्राइव, वर्चुअल माध्यम से हुआ 7 का चयन तीसरी कंपनी 'ऑप्टिमम वाइकिंग ड्राइव' ने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) और फिजिक्स विभाग के छात्रों के लिए वर्चुअल माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की। इसमें 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 7 छात्रों को 2.40 से 3.00 लाख रुपये के पैकेज पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक संघ ने DIOS को ज्ञापन दिया:पुरानी पेंशन, जीपीएफ और भ्रष्टाचार समेत कई मांगों पर जताया विरोध
    Next Article
    गोरखपुर GRP ने 10 हजार का इनामी पकड़ा:ट्रेन में यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिराता, पिस्टल लेकर चलता है अयोध्या का बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment