Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में कांग्रेसियों ने असम CM का पुतला फूंका:खड़गे-खेड़ा पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

    1 hour ago

    2

    0

    भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 अप्रैल 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही द्वारा यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन मसाल रोड स्थित कैंप कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए स्टेशन रोड स्थित भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने तिराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। विपक्ष के नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी और किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मर्यादाओं के विरुद्ध बताया, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध करती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल और त्रिलोकी नाथ बिंद ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार समाज को बांटने और विपक्ष के नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आने वाले समय में देगी। अंत में जिला उपाध्यक्ष मसूद आलम और नगर अध्यक्ष सरफराज आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मानजनक राजनीति की पक्षधर रही है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन में दीनानाथ दुबे, मनोज कुमार गौतम, सुरेश चौहान, अनीश शेख, शमशीर अहमद, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, राम सजीवन गौतम, रामू गौतम, अमलेश पांडेय, डॉक्टर निजामुद्दीन मंसूरी, शाहिद, अमन, आदिल, इमरान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:IPS केके बिश्नोई और अंशिका का 12 अप्रैल को प्रयागराज में रिसेप्शन, सीएम योगी के आने की संभावना
    Next Article
    सहारनपुर में फर्जी डॉक्यूमेंट से जमीन हड़पी:सौतेली मां, रिश्तेदारों पर साजिश का आरोप, फर्जी आधार-वोटर आईडी से कराए गए बैनामे, कोर्ट के आदेश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment